Jalandhar News: प्रशासन का एक्शन, तस्कर के घर पर की कार्रवाई, देखें Live

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज वेस्ट हलके के बस्ती शेख में तस्कर के खिलाफ प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई। दरअसल, आज मोचियां मोहल्ले में जमानत पर बाहर आए तस्कर के घर पर नगर निगम और पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की है। तस्कर की पहचान विशाल लोटा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के 6 मामले दर्ज है।

पुलिस ने बताया आरोपी जेल से जमानत पर बाहर आया हुआ है और जांच में सामने आया है कि आरोपी जमानत से आने के बाद भी नशे के कारोबार में लिप्त है। वहीं आरोपी द्वारा घर पर अवैध कब्जा किया हुआ है। जिसके बाद नगर निगम द्वारा घर पर अवैध उसारी को लेकर नोटिस भी जारी किया गया था। लेकिन नोटिस का जवाब ना देने के बाद नगर निगम की ओर से आज अवैध उसारी को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

इस दौरान उन्होंने घटना स्थल पर आरोपी द्वारा कोई हंगामा ना किया जाए उसे लेकर पुलिस को पत्र लिखकर कार्रवाई के दौरान सुरक्षा देने की अपील की थी। जिसके बाद आज आरोपी के घर पर अवैध उसारी को लेकर कार्रवाई की जा रही है। जांच में पता चला है कि आरोपी द्वारा कपूरथला, हमीरा इलाके के तस्करों से नशा लाया जाता था। इस मामले में उक्त तस्करों के खिलाफ भी कार्रवाई जल्द की जाएगी।

वहीं व्यक्ति ने कहा कि पुलिस के डर से घर का दरवाजा नहीं खोल रहा था। व्यक्ति ने माना कि वह नशा बेचने का काम करता था। इस दौरान उस पर 6 मामले दर्ज थे। व्यक्ति का कहना है कि वह 2 मामलों में वह बरी हो चुका है। व्यक्ति ने कबूला कि वह खुद भी नशा करता था और डेढ से 2 साल पहले नशे में लिप्त था। व्यक्ति ने कहा वह कपूरथा और हमीरा इलाके से महिला और व्यक्ति से नशा लाता था। व्यक्ति का कहना हैकि घर को उसकी माता और परिवार ने मिलकर घर बनाया है। आज पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के डर से वह घर में छिप रहा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *