Jalandhar News: मेयर हाउस के बाहर सफाई कर्मचारियों ने लगाया धरना, पंजाब बंद की दी चेतावनी, देखें live

जालंधर, ENS: नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने आज मेयर हाउस के बाद धरना लगाकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। वहीं कर्मचारियों की तरफ से आज अपने काम को लेकर भी हड़ताल की गई है। मॉडल टाउन में स्थित मेयर हाउस के बाहर धरना लगने से पॉश एरिया में आने वाले सभी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी यूनियन के सदस्य सन्नी सहोता ने बताया कि प्रशासन के 143 करोड़ का टेंडर आज खोलने के लिए जा रही थी, जो कि मुलाजिमों की रोटी पर डाका है।

उन्होंने प्राइवेट कंपनियों के जरिए कर्मियों को 10-10 हजार रुपए की नौकरियां दी जा रही हैं। इसमें सारी कलेक्शन प्राइवेट कंपनियां करेंगी। इसके विरोध में आज 1 दिन की हड़ताल की है क्योंकि कल गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर हमने 28 तारीख को पंजाब भर के सभी यूनियनों को नगर निगम में बुलाकर मीटिंग का आयोजन किया है। अगर तब तक मांग न मानी गई तो पंजाब भर में एक दिन निश्चित करके अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल का ऐलान कर दिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *