Jalandhar News: ओवरब्रिज पर हुए सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे, महिला घायल

जालंधर, ENS: जालंधर गोराया हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही कि घटना में कार सवार परिवार बाल-बाल बच गया। घटना के दौरान कार में सवार महिला घायल हो गई। हालांकि परिवार बाल बाल-बच गया। क्योंकि टक्कर लगने के बाद कार हाईवे पर घूम गई। अगर पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

इस एक्सीडेंट की सूचना सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम को दी गई। मौके पर पहुंचे एएसआई सरबजीत सिंह ने बताया कि उन्हें राहगीर ने सूचना दी थी कि गोराया पुल पर एक कार का एक्सीडेंट हुआ है। सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची, जहां कार के परखच्चे उड़े हुए थे।

कार ड्राइवर से बातचीत में पता चला कि उसकी कार को पीछे से किसी अनजान गाड़ी ने जोरदार टक्कर मारी थी, जिससे कार बेकाबू हो गई और एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान कार में बैठी एक महिला घायल हो गई। परिवार के लोग एक पार्टी से गुरदासपुर की ओर अपने घर लौट रहे थे। रोड सेफ्टी फोर्स की टीम ने दुर्घटनाग्रस्त कार को किनारे किया और ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलने दिया, ताकि ट्रैफिक में कोई रुकावट न आए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *