He-Man के नाम से मशहूर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर Dharmendra का हुआ निधन, देखें Live

Written by

in

मुबंईः बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। ही-मैन के नाम से मशहूर एक्टर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर छा गई। दरअसल, ध्रमेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वो कुछ दिन मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट भी थे। फिर उन्हें घर ले जाया गया था। घर से ही धर्मेंद्र का ट्रीटमेंट चल रहा था। न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक, धर्मेंद्र का निधन हो गया है। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
ਬਾਲੀਵੁੱਡ ਦੇ ਮਸ਼ਹੂਰ ਅਦਾਕਾਰ ਧਰਮਿੰਦਰ ਦਾ 89 ਸਾਲ ਦੀ ਉਮਰ ‘ਚ ਦੇਹਾਂਤ!
धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट पर होगा। बताया जा रहा हैकि धर्मेंद्र के निधन को लेकर पवन हंस श्मशान घाट पर सुरक्षा तैनात कर दी गई है। बता दें कि धर्मेंद्र का पूरा नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल है। उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसरानी गांव में हुआ था। धर्मेंद्र के निधन की खबर मिलते ही उनका पूरा परिवार घर पहुंच गया। वहीं इस दौरान ईशा देओल पिता के जान से काफी मायूस दिखीं। वे सफेद दुपट्टे से अपना चेहरा ढके हुए नजर आईं। इस दौरान घर के बाहर से दिवंगत अभिनेता के पोते करण देओल की तस्वीर सामने आई है जो काफी उदास दिख रहे हैं। धर्मेंद्र के निधन से पूरे बॉलीवुड में मातम पसर गया है। तमाम सेलेब्स एक्टर के घर पहुंच रहे हैं। वहीं हेमा मालिनी भी सफेद साड़ी में नजर आईं। मिली जानकारी के अनुसार आज जब एक्टर के घर एक एंबुलेंस पहुंची थी, जिसके बाद से उनके फैंस को एक बार फिर टेंशन होने लग गई, लेकिन बाद में उनके निधन का पता चलने पर फैंस में मायूसी छा गई। बता दें कि इससे पहले एक्टर की मौत की अफवाह फैली थी, जिससे पूरा देश सदमे में आ चुका था, लेकिन अब धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर का निधन उनके 90वें बर्थडे से पहले हुआ है। वह आगामी 8 दिसंबर 2025 को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे।
    • दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे अमिताभ बच्चन सहित कई कलाकार, देखें LIVE

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *