एक युग का अंत हुआ
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि – ‘धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है। वो एक प्रतिष्ठित फिल्म हस्ती, एक अद्भूत, अभिनेता थे जिन्होंने अपनी हर भूमिका में आकर्षण और गहराई भर दी। जैसे उन्होंने अलग-अलग भूमिकाएं निभाई हैं उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ है। धर्मेंद्र जी अपनी सादगी विनम्रता और गर्मजोशी के लिए भी सामान रुप से प्रशंसित थे। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और असंख्यक प्रशंसकों के साथ है ऊं शांति’।लंबे समय से बीमार थे एक्टर
बता दें कि धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी और उनका स्वास्थ्य लगातार ही बिगड़ता जा रहा था। ऐसे में उन्हें इलाज के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में नियमित जांच और उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में कुछ दिनों तक इलाज के बाद उनकी हालत में हल्का सुधार हुआ और उन्हें घर में ले जाया गया ताकि परिवार के बीच उनका इलाज हो पाए। धर्मेंद्र के घर पर उनकी देखभाल के लिए खास इंतजाम भी किए थे परंतु उनका स्वास्थ्य लगातार कमजोर हो रहा था।एक्टर को सांस लेने में दिक्कत के अलावा कुछ उम्र संबंधी दिक्कतें भी थी। अस्पताल और घर में उनका लगातार उपचार किया जा रहा था और निगरानी के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी रही। उनके परिवार के सदस्य भी लगातार एक्टर की देखभाल में जुटे हुए थे। धर्मेंद्र के घर में एंबुलेंस और डॉक्टरों की भी व्यवस्था की गई थी ताकि किसी भी इमरजेंसी स्थिति में तुरंत मदद मिल पाए। उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी घर में जाकर एक्टर का लगातार अपडेट ले रहे थे। सलमान खान, शाहरुख खान और गोविंदा जैसे कई स्टार अस्पताल और घर में जाकर उनका हालचाल पूछ रहे थे परंतु उनके निधन की खबर आते ही पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।The passing of Dharmendra Ji marks the end of an era in Indian cinema. He was an iconic film personality, a phenomenal actor who brought charm and depth to every role he played. The manner in which he played diverse roles struck a chord with countless people. Dharmendra Ji was…
— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2025

Leave a Reply