Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए उत्साह से कर रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए उत्साह से कर रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री

Mahabir
Last updated: March 18, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने मंगलवार को कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार दिन-रात मेहनत कर रही है।

Contents
  • गहरी योजना बनाई गई
  • अवैध निर्माण गिराए जा रहे
  • भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
  • समारोह में मौजूद व्यापारियों का सम्मान किया

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

यहां इंडोर स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का हर कदम आम जनता की भलाई के उद्देश्य से उठाया जाता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के निरंतर प्रयासों के कारण शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और अन्य बुनियादी क्षेत्र पहली बार राजनीतिक पार्टियों के एजेंडे के केंद्र में आए हैं।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

गहरी योजना बनाई गई

उन्होंने कहा कि इससे पहले किसी भी राजनीतिक दल ने आम आदमी की इन महत्वपूर्ण जरूरतों की परवाह नहीं की थी। उन्होंने कहा कि इन्हीं प्रयासों के कारण 56 इंच की छाती का दावा करने वाले नेता अब अरविंद केजरीवाल से डर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों ने 2022 के विधानसभा चुनावों में पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को 92 सीटें देकर स्पष्ट जनादेश दिया था।

उन्होंने कहा कि वे नेता जिन्होंने राज्य के हितों को तिलांजलि दी और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की, वे आज अपने अपराधों की सजा भुगत रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जो लोग 25 साल तक सत्ता में रहने का दावा कर रहे थे, उनके पास अब 25 नेता भी नहीं बचे हैं क्योंकि जनता ने उन्हें उनके कर्मों की सजा दे दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा पैदा की गई अव्यवस्था को राज्य सरकार ठीक कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें नशा तस्करों को संरक्षण देती थी, लेकिन अब हमारी सरकार ने नशे के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में नशे के उन्मूलन के लिए गहरी योजना बनाई गई है और इसके खिलाफ निर्णायक लड़ाई शुरू की गई है।

Punjab Government intensifies 'War Against Drugs' campaign by continuing to demolish illegal constructions
War Against Drugs

अवैध निर्माण गिराए जा रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के अलावा, राज्य सरकार ने इस अपराध में शामिल बड़े अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का ध्यान नशा पीड़ितों के पुनर्वास पर भी केंद्रित है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब नशा तस्करों की संपत्तियों को जब्त किया जा रहा है और अवैध निर्माण गिराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान को जनता के सहयोग के बिना जारी नहीं रखा जा सकता।

मुख्यमंत्री ने लुधियाना जिले के नारंगवाल गांव का उदाहरण दिया, जहां पिछले हफ्ते एक नशा तस्कर की अवैध संपत्ति को ध्वस्त कर दिया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा तस्करों की संपत्तियों को जब्त करने या गिराने की कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ किसी भी प्रकार की नरमी न बरतने की नीति अपनाई है और इसे जड़ से खत्म करने के लिए निर्णायक लड़ाई शुरू की गई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि नशे के खिलाफ इस युद्ध को जन आंदोलन में बदला जा रहा है ताकि पंजाब को पूरी तरह नशामुक्त बनाया जा सके।

CM Mann & Arvind Kejriwal
CM Mann & Arvind Kejriwal

भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी अपने भ्रष्ट सहकर्मियों के समर्थन में सामूहिक अवकाश लेकर भ्रष्टाचार का लाइसेंस मांग रहे थे, उन्हें हटा दिया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आम जनता को परेशान करने वाली किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पारंपरिक पार्टियां उनसे ईर्ष्या करती हैं क्योंकि वे एक साधारण परिवार से आते हैं। उन्होंने कहा कि ये राजनीतिक नेता मानते हैं कि सत्ता में बने रहने का उनका जन्मसिद्ध अधिकार है, इसलिए वे यह बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं कि एक आम आदमी राज्य को शानदार तरीके से चला रहा है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने आजादी के बाद से जनता को मूर्ख बनाकर बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा, जिसके कारण लोगों ने उन्हें राजनीति से बाहर कर दिया।

समारोह में मौजूद व्यापारियों का सम्मान किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबी हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और दुनिया भर में अपनी काबिलियत साबित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान पंजाब से हैं और भारतीय हॉकी टीम में भी ज्यादातर खिलाड़ी इसी राज्य से हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने हेतु आवश्यक बुनियादी ढांचा प्रदान कर रही है।

इससे पहले, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, अरविंद केजरीवाल, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और समारोह में मौजूद व्यापारियों का सम्मान किया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: मेयर विनीत धीर तथा अतुल भगत ने किया वार्ड नं 61 में नए ट्यूबवेल का उद्घाटन
Next Article Jalandhar News: जालंधर की अवैध कालोनी की RTI एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने की शिकायत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.