Jalandhar News: नाबालिग मर्डर केस में पुलिस को मिला आरोपी का इतने दिनों का रिमांड, देखें Live

जालंधर, ENS: वेस्ट हल्के के पारस एस्टेट में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में आरोपी हरमिंदर सिंह रिपी का कोर्ट से पुलिस को 9 दिन का रिमांड हासिल हुआ है। हालांकि पुलिस ने कोर्ट से आरोपी का 10 दिन का रिमांड मांगा था। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसीपी हरमिंदर सिंह गिल ने बताया कि छोटी बच्ची के कत्ल के मामले में बीते दिन आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद आज सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश किया गया।

कोर्ट में आरोपी को लेकर हत्या के सबूत जुटाने के लिए 10 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट से आरोपी का 3 दिसंबर तक यानी 9 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। वहीं एडवोकेट पंकज ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करके गंभीर केस को लेकर कई पहलुओं की जांच के लिए माननीय जज से 10 दिन का पुलिस रिमांड मांगा गया था। जहां कोर्ट से 3 दिसंबर तक का पुलिस रिमांड कोर्ट से मिला है।

इसमें डीएनए टेस्ट सहित अन्य सबूत जुटाने की माननीय जज से मांग की गई थी। एडवोकेट ने कहा कि माननीय जज ने केस को गंभीरता से देखते हुए 9 दिन का रिमांड दिया है। ऐस में एडवोकेट ने कहा कि अब पुलिस के पास यह काफी समय है और इस समय में पुलिस सबूत जुटाकर आरोपी को सख्त सजा दिलाने में मदद कर सकती है।

बता दें कि आज बच्ची के घर पर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी व वूमन सेल की प्रधान जयइंदर कौर, एसडीएम सहित कई नेता व एबीवीपी की छात्र परिवार से दुख सांझा करने पहुंचे। जहां नेताओं ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लगाने की अपील की है।

वहीं कार्रवाई में कोताही बरतने वाले एएसआई मंगतारम सहित अन्य 3 पुलिस कर्मियों को डिसमिस करने की मांग की गई। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि परिवार को पूरा इंसाफ दिलाया जाएगा। इस मामले में दोषी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। वहीं उन्होने कहा कि केस में कार्रवाई के दौरान कोताही बरतने वाले एएसआई मंगतारम को पहले ही सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। इस केस में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *