Jalandhar News: जागो में मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, चली गोलियां, तोड़ी बाइकें, 6 पर केस दर्ज

जालंधर, ENS: शादी समारोह में गन कल्चर को लेकर सरकार की ओर से रोक लगी हुई है, लेकिन उसके बावजूद शादी समारोह में बेखौफ होकर लोग हथियार लेकर जाते है। जिसके कारण अप्रिय घटना की घटनाएं सामने आती है। वहीं आदमपुर के गांव लुटेरा कलां में जागो के दौरान मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान वहां पर हवा में फायर किए गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, जागो में भंगड़े के दौरान हुए विवाद को लेकर गुंडागर्दी कर 3 बाइकें तोड़ दी गईं।

इस दौरान हमलावारों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर भी किए गई। थाना आदमपुर में सावनप्रीत उर्फ नेड़ वासी लुटेरा कलां और उसके साथी प्रभदीप सिंह, सोनू और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए बयान में 47 साल के बलवीर सिंह वासी लुटेरा कलां ने कहा कि वह मजदूरी करता है। उसके तीन बेटे और एक बेटी हैं। उनके गांव में सतवीर सिंह की शादी है तो रात में जागो निकाली जा रही था।

जागो में उनका बेटा धर्मप्रीत सिंह गया था। जागो में भांगड़ा डालते समय उनके बेटे की सावनप्रीत से तू-तू-मैं-मैं हो गई। लोगों ने दोनों को पकड़ कर विवाद शांत करवा दिया था। बेटा घर लौट आया। आधी रात को सावनप्रीत और उसके पांच साथी उनके घर आ धमके। आते ही घर के आंगन में खड़ी तीन बाइकें तोड़ दीं। बेटे को जान से मारने की धमकी देकर ललकारे मारने शुरू कर दिए। वह लोग कमरे में थे तो उनकी जान बच गई। धमकी देते हुए हवा में फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग जाग उठे तो आरोपी भाग निकले।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *