Jalandhar News: नाबालिग बच्ची मर्डर केस में परिवार के घर पहुंचे BJP कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा, देखें Live

जालंधर, ENS: वेस्ट हल्के के पारस एस्टेट में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में आरोपी हरमिंदर सिंह रिपी का कोर्ट से पुलिस को 9 दिन का रिमांड हासिल हुआ है। वहीं इस घटना को लेकर सभी पार्टियों के नेता बच्ची के घर परिवार से शोक व्यक्त करने पहुंच रहे है। इस दौरान आज भाजपा के कार्यकारी पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा, सुशील रिंकू, शीतल अंगुराल, मनोरजंन कालिया, केडी भंडारी, राकेश राठौर सहित कई भाजपा नेता परिवार से शोक व्यक्त करने पहुंचे।

बता दें कि बीते दिन कांग्रेस नेता गुरसिमरन सिंह ने शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान पूर्व कांग्रेस नेता ने आरोपी को पुलिस प्रशासन द्वारा फांसी की सजा देने की मांग की। गौरतलब है कि 13 वर्षीय बच्ची का शव पड़ोसी के वॉशरूम से बरामद हुआ था जिसके बाद इलाके में हंगामा हो गया था और गुस्साए लोगों ने रात 1 बजे तक प्रदर्शन किया। भीड़ ने आरोपी के घर पर पथराव भी किया।

वहीं अब मामले की कार्रवाई को लेकर एसीपी गगनदीप सिंह घुम्मन ने बताया कि उन्हें लड़की के लापता होने की सूचना मिली थी जिसके बाद लड़की को ढूंढने के लिए जांच शुरू कर दी थी। पुलिस को लड़की का शव मोहल्ले के एक घर में मिला जहां की सीसीटीवी भी सामने आई जिसमें बच्ची उनके घर जाती हुई दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने घर के मालिक रिंपी सिंह उर्फ हैप्पी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जांच में सामने आया है कि बच्ची आरोपी की बेटी की सहेली थी और वह हमेशा ही उनके घर आती जाती रहती थी। वह अपनी सहेली के घर गई थी, लेकिन उसकी सहेली और उसकी मां मायके गए हुए थे और घर में रिंपी सिंह अकेला था, जिसके बाद देर रात लड़की की लाश उसके घर के वाशरुम में संदिग्ध हालत में मिली। पुलिस ने रिंपी उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार किया। वहीं इस मामले में एएसआई मंगतराम को कार्रवाई में कोताही बरतने के मामले में सस्पेंड किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *