Jalandhar News: मेडिकल स्टोर के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें CCTV

जालंधर, ENS: महानगर में लगातार लूटपाट और चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला बंदा बहादुर नगर से सामने आया है, जहां चोर मेडिकल स्टोर के बाहर खड़ी बाइक लेकर फरार हो गया। घटना वहीं पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी की शिकायत पीड़ित कमलजीत सिंह ने थाना 2 की पुलिस को दे दी है।पीड़ित जनता कालोनी मकसूदां का रहने वाला है। कमलजीत सिंह ने बताया कि वह मीडिया स्पोर्ट्स कंपनी में काम करता है। वह 6 बजे दवाई लेने के लिए मेडिकल स्टोर बंदा बहादुर नगर में गया था। वह दवाई लेने के लिए बाइक को बाहर लगातार मेडिकल स्टोर में चला गया, वह वापिस लौटा तो उसकी बाइक नहीं थी, जिसके बाद उसने दुकान के आस पास लगे 3 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो 3 युवक बाइक पर आकर उसकी बाइक के पास रुकते दिखे। उसमें से एक युवक उसकी बाइक का ताला खोल चुराकर ले गया। वहीं पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस मौका देखने तक नहीं आई। जिसके बाद वह खुद सीसीटीवी कैमरों को खंगाल चोर का पता लगा रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि पुलिस ने खानापूर्ति के लिए केस दर्ज कर दिया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि चोरों को पकड़ने के लिए वह खुद घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रहा है। दूसरी ओर इस घटना को लेकर थाना 2 के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रघुवीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पास चोरी की बाइक को लेकर शिकायत है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *