Jalandhar News: आज केंद्रिंय मंत्री शिवराज चौहान किसानों-मनरेगा वर्कर्स से करेंगे मुलाकात, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नकोदर चौक में स्थित केएल सहगल हाल में होने वाले कार्यक्रम में आज केंद्रिय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंच रहे है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह फ्लाइट से अमृतसर पहुंचेंगे। यहां से 27 नवंबर की सुबह मोगा जिले के गांव रणसींह कलां पहुंचेंगे। इस गांव को पर्यावरण संरक्षण, फसल अवशेष प्रबंधन के लिए मॉडल गांव चुना गया है। यहां वे किसानों और ग्रामीणों के साथ खुली बात करेंगे और जानेंगे कि यहां के किसानों ने फसलों के अवशेषों का निपटारा कैसे किया है। मोगा में संवाद के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह दोपहर सवा एक बजे जालंधर के केएल सहगल मेमोरियल हॉल पहुंचेंगे।

जहां वे सवा 2 बजे तक मनरेगा योजना का फायदा लेने वालों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सवा 3 से सवा 4 बजे तक डीसी दफ्तर में स्टेट गवर्नमेंट के अधिकारियों के साथ ग्रामीण विकास की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वह प्रोग्राम में किसानों और मनरेगा में काम करने वाले लोगों से बातचीत करेंगे और दोनों विभागों के अधिकारियों के साथ योजनाओं को ग्राउंड पर उतारने के लिए चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि केंद्रिय मंत्री पंजाब दौरे के दौरान आधुनिक खेती और समृद्ध किसान के विजन को लेकर योजनाओं पर चर्चा करेंगे। पंजाब के इस दौरे में जमीनी स्तर पर चल रही योजनाओं की प्रगति देखेंगे और आगे के प्लान पर निर्देश देंगे।

योजनाओं की समीक्षा के बाद ICAR सेंट्रल पोटैटो रिसर्च इंस्टीट्यूट (CPRI) बादशाहपुर, जालंधर पहुंचकर किसानों और कृषि वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे। यहां अच्छी किस्म के आलू बीज, नई किस्मों और ट्रेनिंग के जरिए किसानों की आय बढ़ाने में संस्थान की भूमिका पर चर्चा होगी। यह केंद्र लंबे समय से पंजाब सहित उत्तर भारत के किसानों को क्वालिटी आलू बीज और तकनीक उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

शिवराज सिंह का अपने दौरे के दौरान पंजाब के किसानों, मनरेगा वर्कर्स और गांव को लोगों से सीधी बात करेंगे। इनसे मिले फीडबैक के आधार पर केंद्र की कृषि और ग्रामीण विकास की नीतियों को और सही बनाने में मदद मिलेगी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह पिछले कुछ महीनों से विभिन्न राज्यों का दौरा कर किसानों से सीधी बात कर रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि खेत में उतरे बिना किसानों एवं गांव के लोगों की समस्याएं जाने बिना कोई भी योजना सफल नहीं हो सकती।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *