Punjab News: PUNBUS-PRTC के कर्मचारी हड़ताल पर, कई नेता गिरफ्तार, देखें वीडियो

पठानकोटः पंजाब सरकार की ओर से पनबस और PRTC बेड़े में निजी ठेके पर बसें चलाने के लिए किलोमीटर स्कीम के तहत बसें शामिल करने का फैसला विवादों में घिर गया है। इस स्कीम का लगातार विरोध कर रहे पनबस और PRTC कर्मचारियों के चलते सरकार ने बीते दिनों करीब 11 बार टेंडर की तारीख बढ़ाई, लेकिन आज दोपहर 12 बजे एक बार फिर टेंडर खोले जा रहे हैं।

टेंडर प्रक्रिया सुचारु रूप से चल सके, इसके लिए प्रशासन ने सुबह ही पनबस व PRTC यूनियनों के कुछ प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की जानकारी फैलते ही कर्मचारी भड़क उठे और दोबारा हड़ताल पर चले गए। विरोध में कर्मचारियों ने बस स्टैंड पूरी तरह खाली करवा दिया, जिससे यात्री भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

हड़ताली कर्मचारियों ने गंभीर आरोप लगाते कहा कि एक तरफ सरकार श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस धूमधाम से मना रही है, वहीं दूसरी तरफ कर्मचारियों के साथ धोखा कर रही है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि गिरफ्तार नेताओं को रिहा नहीं किया गया और किलोमीटर स्कीम वापस नहीं ली गई तो उनका प्रदर्शन और तेज किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *