Jalandhar News: बच्चा बेचने के गिरोह के 8 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, जांच में एक अन्य बच्ची का हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देहात पुलिस नकोदर ने गरीब माता-पिता के बच्चों को कम कीमत पर खरीदकर ज़रूरतमंद माता-पिता को बेचने का पर्दाफाश किया है। थाना सदर अंतर्गत आने वाले उगी चौकी के इंचार्ज अंग्रेज सिंह द्वारा नाके के दौरान कुछ लोगों को बच्चों समेत गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में डीएसपी सबडिविजन नकोदर सुखपाल सिंह ने बताया कि अब तक 8 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि जल्द 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने लुधियाना के मंजीत नगर के जगजीत सिंह, उसकी मां रणजीत कौर, अमरजीत कौर वासी गांव कलां (लुधियाना को गिरफ्तार किया है। जो कि इनोवा गाड़ी में मोगा साइड बच्चे को खरीदकर काला संघिया की साइड किसी को बेचना चाहते थे। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों ने 4 लाख रुपए में बच्चे को बेचना था। इस मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि बलजीत सिंह पुत्र छिंदर पाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बच्चे का पिता है और उसने पत्नी को बच्चा मरा हुआ बताया था।

जिसके बाद रजनी नामक आशा वर्कर और गगनदीप महिला जो कि मोगा अदालत में चौथी दर्जा कर्मी को बेच दिया था। जिसके बाद दोनों महिलाओं ने कुलविंदर कौर उर्फ मनी के साथ टच में थी। कुलविदंर कौर ने इस मामले में 5 हजार रुपए लिए थे। जिसके बाद गगनदीप और रजनी को बच्चा आगे रंजीत कौर को बेचने के बारे में कहा था। उन्होंने कहा कि महीना डेढ महीना पहले बच्चे को बेचा था। डीएसपी ने बताया कि मनप्रीत निवासी लुधियाना और शमशेर निवासी बठिंडा के फरार चल रहे है। मनप्रीत पत्नी दिलजीत निवासी लुधियाना ने एक बच्ची रंजीत कौर को बेची थी।

जिसे दोबारा रंजीत कौर ने मनप्रीत को दोबारा दे दिया था। इस केस में मुख्य रंजीत कौर सामने आई है। वहीं रीना नामक महिला आईवीएफ सेंटर में मां-बाप से संपर्क करती और जिन मां-बाप के बच्चा नहीं होता था तो वह यहां से उनसे संपर्क करके बच्चे की खरीद फरोख्त को लेकर बात करती थी। पुलिस ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है, जल्द दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करके 3 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है, जिस दौरान और भी अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *