Punjab News: बड़ा फेरबदल, 61 ACP और DSP अधिकारियों के तबादलें, देखें लिस्ट

Written by

in

जालंधर के इन ACP का हुआ तबादला

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार की अगुवाई में डीजीपी कार्यालय ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने तबादलें किए है। जारी आदेशों के अनुसार एएसपी और डीएसपी के तबादले किए हैं। स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थान पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें कुल 61 एएसपी और डीएसपी अधिकारियों के तबादलें हुए है। मलेरकोटला से एसीपी आतिश भाटिया को जालंधर वेस्ट में तैनात किया गया। वहीं डीएसपी सरवन सिंह को साइबर सेल जालंधर में तैनात किया गया। कैंट के एसीपी बबनदीप को होशियारपुर लगाया गया। एसीपी सवर्णजीत वेस्ट से जालंधर कैंट में तैनात किया गया। एसीपी सेंट्रल अमनदीप को एसएएस नगर तैनात किया गया। एसीपी अजय सिंह को स्पेशल क्राइम से सेंट्रल का चार्ज सौंपा गया। डीएसपी परमिंदर सिंह को कपूरथला से मॉडल टाउन जालंधर में तैनात किया गया, वहीं एसीपी रूपकौर को लुधियाना में तैनात किया गया। देखें लिस्ट  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *