Jalandhar News: Muthoot Finance ब्रांच के बाहर व्यक्ति ने किया हंगामा, लगाए गंभीर आरोप, देखें LIVE

जालंधर (ens):थाना तीन के अंतर्गत आते रेलवे रोड पर स्थित मुथूट फाइनेंस ब्रांच के बाहर व्यक्ति ने सोना न देने के आरोप लगा कर हंगामा करना शुरू कर दिया। मंडी रोड के रहने वाले राकेश कुमार ने बताया कि उसने रेलवे रोड ब्रांच से सोने की तीन ग्राम की बालियां पर 12 हजार रुपये लोन लिया था। वह लोन का ब्याज देता रहता था।

वह तीन महीने पहले ही लोन के पैसे देकर गया था लेकिन उसके बाद वह ब्रांच में पैसे देने के लिए आ नहीं सका। वह शनिवार दोपहर को लोन क्लियर करने के लिए ब्रांच में मां के साथ आया तो ब्रांच में मौजूद कर्मचारियों ने पहले कहां कि उसका ब्रांच में कोई सोना नहीं है और न ही कोई रिकार्ड हैं, जिसके बाद उसने उन्हें अपनी रसीदें दिखाई तो फिर ब्रांच में मौजूद कर्मचारी न माने। ब्रांच में मौजूद कर्मचारियों ने उसे सोने देने से मना कर दिया।

उसने ब्रांच में मौजूद कर्मचारियों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया और उसे ब्रांच से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद उसने हंगामा करना शुरू कर दिया और थाना तीन की पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना तीन की पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

राकेश ने कहा कि पुलिस के आने के बाद ब्रांच के अधिकारी उससे दोबारा बात करने के लिए तैयार हो गए और कहने लगे कि बुधवार तक कोई न कोई हल निकाला जाएंगा। पीड़ित ने कहा कि अगर बुधवार को कोई हल नहीं निकला तो उच्च अधिकारियों से बातचीत कर कार्रवाई की मांग करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *