पेट्रोल पंप पर काम करने वाले युवकों ने वारदात के बाद लुटेरों का विरोध करते हुए पीछा भी किया लेकिन लुटेरों ने पिस्तौल दिखा जान से मारने की धमकी दी और भाग गए, जिसकी शिकायत पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पेट्रोल पंप कर्मचारी हर्ष चोपड़ा ने बताया कि घटना रात करीब आठ बजे की है। उस समय पंप पर कुल चार कर्मचारी मौजूद थे।पेट्रोल पंप में G*un Point पर 2 लाख की नगदी लेकर लुटेरे फरार, देखें CCTV#JalandharNews #GunPointLoot #PetrolPumpRobbery #CCTVFootage#PunjabCrime #BreakingNews #ViralVideo #LootersOnRun pic.twitter.com/hgD9Ad76D3
— Encounter India (@Encounter_India) December 9, 2025
तभी दो अज्ञात व्यक्ति पैदल पंप पर आए और पिस्तौल दिखाकर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने दो कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद लुटेरे करीब दो लाख रुपये नकद लूटकर खेतों की ओर फरार हो गए, जिसकी सूचना उन्होंने थाना लांबड़ा पुलिस को दे दी। पीड़ित पक्ष की एसएसपी से अपील है कि लुटेरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए, वहीं थाना लांबड़ा के जांच अधिकारी एसआइ गुरमीत राम ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि पेट्रोल पंप दो लुटेरे लूट कर भागे हैं। उनकी टीम मौके पर पहुंची है और घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। वह जल्द ही वे लुटेरों को गिरफ्तार कर लेंगे।View this post on Instagram

Leave a Reply