PNB सहित इन Banks ने घटाई ब्याज दरें, सस्ते में मिलेगा Home Loans

नई दिल्लीः रिजर्व बैंक के रेपो रेट में 0.25% की हालिया कटौती का असर दिखने लगा है। 6 बड़े बैंकों ने होम लोन की ब्याज दरों में 0.25% तक कटौती की है। एचडीएफसी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र इनमें शामिल हैं। नई कटौती के चलते होम लोन की सालाना ब्याज दर 7.10% के निचले स्तर तक आ गई है। आरबीआई ने 5 दिसंबर को रेपो रेट 5.50% से घटाकर 5.25% कर दिया था। इससे बैंकों की फंड लागत घट गई है। इसका फायदा वे लोन सस्ता करके अपने-अपने ग्राहकों को दे रहे हैं।

PNB ने अपना रेपो-लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) 8.35% से घटाकर 8.10% कर दिया है। नए रेट्स में बेसिक सर्विस प्राइस (BSP) में 10 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी शामिल है। हालांकि, बैंक के मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (MCLR) और बेस रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नए इंटरेस्ट रेट्स 6 दिसंबर 2025 से लागू हो गए हैं।

इंडियन बैंक ने अपना रेपो-लिंक्ड बेंचमार्क लेंडिंग रेट (RBLR) 8.20% से घटाकर 7.95% कर दिया है। बैंक ने अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में भी 5 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है। बैंक ऑफ इंडिया ने अपने रेपो रेट-लिंक्ड लेंडिंग रेट (RBLR) को 0.25% घटाकर 8.35% से 8.10% कर दिया है।

प्राइवेट सेक्टर के करूर वैश्य बैंक ने अपने MCLR को 0.10 परसेंट घटाकर 9.55 परसेंट से 9.45 परसेंट कर दिया है, नए रेट 7 दिसंबर से लागू होंगे। पब्लिक सेक्टर के बैंक बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) ने 7 दिसंबर को घर, कार, एजुकेशन और दूसरे RLLR-लिंक्ड प्रोडक्ट्स पर इंटरेस्ट रेट में 0.25 परसेंट की कटौती की घोषणा की है। बैंक ने बताया कि रेट में कटौती के बाद, होम लोन इंटरेस्ट रेट 7.10 परसेंट से शुरू होंगे, जबकि कार लोन इंटरेस्ट रेट 7.45 परसेंट होंगे। पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने लेंडिंग रेट्स कम कर दिए हैं। बैंक ने कहा कि बड़ौदा रेपो बेस्ड लेंडिंग रेट (BRLLR) को 8.15 परसेंट से घटाकर 7.90 परसेंट कर दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *