Jalandhar News: सिटी रेलवे स्टेशन पर मृत मिला व्यक्ति, फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

जालंधरः शहर के रेलवे स्टेशन पर आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया और यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। यह घटना सुबह करीब 9:45 बजे की बताई जा रही है। रेलवे अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को तुरंत इसकी जानकारी दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

शुरुआती जांच में व्यक्ति की उम्र करीब 45 साल के आसपास लग रही है और उसने सर्दी के कपड़े पहने हुए थे। हालांकि शव के पास से मृतक की पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल जालंधर के मोर्चरी में भेज दिया है। मृतक की पहचान करने और उसके परिजनों का इंतजार करने के लिए शव को 72 घंटों तक अस्पताल में रखा जाएगा। पुलिस जांच में जुट गई है कि व्यक्ति स्टेशन पर कैसे पहुंचा और उसकी मौत का कारण क्या है। प्राथमिक दृष्टि से अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत ठंड के कारण हुई होगी, परन्तु अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *