कथावाचक अनिरुद्धाचार्य से मिलने पहुंची Rupali Ganguly, एक्ट्रेस की आंखों से छलके आंसू

Written by

in

मनोरंजन: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और अनुपमा फेम रुपाली गांगुली ने हाल ही में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य से मुलाकात की। एक्ट्रेस उनसे मिलने के लिए अनिरुद्धाचार्य के आश्रम में पहुंची। वहां उन्होंने बांके बिहारी के दर्शन किए और साथ ही उनके वृद्धा आश्रम में जाकर घर से निकाली गई माताओं के साथ मुलाकात की। रुपाली सभी से मिलकर और उनकी आपबीती सुनकर काफी भावुक भी हो गई। उन्होंने सभी मांओ से हाथ जोड़कर मुलाकात की। इसी दौरान रुपाली ने अपनी शूटिंग को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया।

एक्ट्रेस की आंखों से आए आंसू

रुपाली ने कथावाचक से इस दौरान बात भी की और उन्हें बताया कि वो पहली बार वृंदावन में आई है। उनको जैसी ही यह पता चला कि वहां अनिरुद्धाचार्य का आश्रम है तो वह उनके साथ मिलने के लिए बेहद उत्साहित हो गई। वहीं जब उन्हें पता चला कि आश्रम में सैंकड़ों वृद्ध महिलाएं भी रहती है तो एक्ट्रेस ने उनसे मिलने की भी इच्छा जताई। रुपाली अपने बेटे के साथ वहां पहुंची।

वृद्ध महिलाएं अनुपमा की फैन

इसके बाद रुपाली ने सभी वृद्ध महिलाओं से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद भी लिया। रुपाली यह सुनकर बहुत खुश हुई कि वहां पर काफी ऐसी महिलाएं थी जो उन्हें अनुपमा के नाम से जानती हैं। सभी ने एक्ट्रेस को गले लगाकर मिलने आने के लिए धन्यवाद भी किया। फिर रुपाली ने सभी भक्तों में प्रसाद बांटा।
अंत में एक्ट्रेस ने अनिरुद्धाचार्य के पैर छूकर कर आशीर्वाद लिया और उनसे विदा लिया। इसके साथ ही एक वादा भी किया कि इस बार तो वो जल्दबाजी में पहली बार वृंदावन आई थी परंतु अगली बार जब भी आएंगी तो गुरुकुल और गौशाला भी देखेंगी।

पशु प्रेमी भी हैं रुपाली गांगुली

अनिरुद्धाचार्य के साथ बात करते हुए रुपाली गांगुली ने बताया कि वो अनिरुद्धाचार्य के मनुष्य प्रेम के साथ-साथ पशु प्रेम से भी प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि जिस जगह उनकी सीरियल की शूटिंग होती है। वहां बहुत बंदर हैं कुत्ते हैं, कभी-कभी सांप भी आ जाते हैं परंतु सभी बड़े प्यार से गोद में आकर बैठ जाते हैं और बहुत प्यार से एक्ट्रेस के पास आते हैं। कभी कोई नुकसान नहीं पहुंचाता। ये सुनकर अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि – जो बोलना नहीं जानते उनके लिए हम ही सहारा हैं। जीव में ही नारायण का वास है। उनकी सेवा करनी ही चाहिए।    

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *