9 घंटे तक फ्लाइट में फंसी रही एक्ट्रेस Neelam Kothari, इस Airlines पर निकाली अपनी भड़ास

Written by

in

मनोरंजन: एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने हाल ही में अपना एक अनुभव फैंस के साथ शेयर किया। यह अनुभव उनके लिए बहुत खराब रहा। नीलम का कहना है कि फ्लाइट में उन्हें चक्कर आने लग गए और बेहोशी जैसा महसूस हुआ परंतु एयरलाइन स्टाफ ने कोई ध्यान नहीं दिया। इस पर एक्ट्रेस भड़क गई और मेडिकल हालत के बाद भी उन्हें किसी तरह की मदद नहीं मिली जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई।

9 घंटे तक करना पड़ा इंतजार

नीलम ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है। एयरलाइन ने अपनी लापरवाही पर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें 9 घंटे तक इंतजार करना पड़ा था। एक्स पर उन्होंने लिखा कि – ‘डियर एतिहाद टोरंटो से मुंबई की मेरी हाल की फ्लाइट में मुझे मिला व्यवहार बहुत निराशाजनक रहा है। फ्लाइट 9 घंटे से भी ज्यादा लेट थी और ऊपर से फ्लाइट में खाना-खाने के बाद मेरी तबीयत इतनी खराब हो गई कि मैं हो बेहोश हो गई। एक को-पैसेंजर ने मुझे मेरी सीट तक पहुंचाया लेकिन आपकी क्रू टीम ने कोई फॉलो अप किया और न ही एक बार आकर मेरी हालत के बारे में पूछा। मैंने कस्टमर सर्विस से भी संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई भी जवाब नहीं मिला। ऐसे लापरवाही बिल्कुल भी स्वीकार नहीं की जाएगी। कृप्या करके इस मामले पर तुंरत ध्यान दें’।

यूजर ने उठाए सवाल

नीलम की इस पोस्ट के बाद अब एतिहाद एयरवेज ने भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वो डीएम में बात करे। इसके अलावा कई यूजर्स भी उनकी इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन दे रे हैं। जहां फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं कुछ उन पर अपने सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि – ‘अगर ये आपके साथ होता या आपके किसी अपने के साथ होता तो शायद आप इतना हल्का कमेंट नहीं करते’। फिलहाल देश में एयरलाइन्स सर्विस को लेकर काफी हलचल फैली हुई है। हाल ही में इंडिगो की कई फ्लाइट्स रद्द भी हुई थी जिनसे यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। इसके बाद कंपनी ने सभी कस्टमर्स के टिकट के पैसे रिफंड करने की बात कही थी।

कई फिल्मों में दिख चुकी हैं एक्ट्रेस

नीलम कोठारी के यदि वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 80-90 की मशहूर एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने ‘हम साथ-साथ है’ जैसी फिल्मों में काम किया है। बाद में उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाकर ज्वेलरी बिजनेस भी शुरु किया। हाल ही में वो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ और ‘मेड इन हेवन’ जैसे शोज में नजर आ चुकी है। उनके ड्रामा सीरीज ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ का अब चौथा सीजन आने वाला है।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *