Punjab News: आज बदलेगा मौसम का मिजाज, हो सकती हैं बारिश

Written by

in

मोहालीः देशभर में कड़ाके की ठंड जारी है। पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बारिश भी हो रही है। जम्मू-कश्मीर में बन रहे दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में बारिश से हालात बिगड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही अगले 48 घंटों में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में बारिश होने की संभावना है।

पंजाब में आज शाम से मौसम बदल सकता है। पंजाब में कल बठिंडा और गुरदासपुर सबसे ठंडे इलाके दर्ज किये गये, जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं धुंध के चलते बठिंडा में हादसा हो गया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर टोहाना में होने वाली महापंचायत में शामिल होने जा रहे किसानों की बस धुंध के कारण मानसा नेशनल हाईवे पर फुटपाथ पर चढ़ गई। संतुलन बिगड़ने से बस पलट गई। हादसे में दो चार किसानों को मामूली चोटें आई हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *