Jalandhar News: पुलिस सुस्त चोर चुस्त, Tan Coffee को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

जालंधर, ENS: महानगर में पुलिस के लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर लगातार सवाल उठ रहे है। लोगों का कहना है कि पुलिस वाहनों के चालान काटकर अपनी पीठ थपथपरा रही है, लेकिन चोरी और लूटपाट की घटनाएं शहर में लगातार बढ़ रही है। वहीं ताजा मामला पॉश इलाके मॉडल टाउन से सामने आया है, जहां टैन कॉफी की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है।

मिली जानकारी के अनुसार चोर साथ वाली इमारत से दूसरी मंजिल से दुकान में घुसे और दुकान की तिजौरी से 40 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना दुकानदार ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई और पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।

घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि मुंह ढका एक चोर दुकान में घुसता है। जिसके बाद तिजौरी से दस्तावेज निकालकर बाहर टेबल पर रख देता है, और वह तिजौरी से पैसे निकालकर लाल कपड़े में रखने शुरू कर देता है। इसके बाद टेबल पर रखी एलईडी को उठाकर बिल्लिंग मशीन को उठाकर उसमें से कैश निकालने की कोशिश करता है। वहीं दुकान मालिक का कहना है कि है कि चोर दुकान से नगदी और टैन कॉफी की मशीन लेकर फरार हो गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *