Jalandhar News : इस इलाके में चली गोली, मची भगदड़, देखें LIVE

जालंधर, Ens : महानगर के एक इलाके में गोली चलने की खबर है। जानकारी के अनुसार नीला महल गुरुद्वारा साहिब के पास समाध वाली माता के मंदिर से कुछ ही दूरी पर यह घटना हुई है। गोली चलने की वजह अभी सामने नहीं आई है और न ही इस घटना में कोई घायल हुआ है।

गोली की आवाज सुनते ही गली में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच कर रही है। इसके साथ ही पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।

वहीं, एएसआई गोपाल दास ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग करने वाले निखल, रोहन व जतिन मट्टू उर्फ कट्टा का नाम बताया जा रहा है। जिनकी किसी बात को लेकर आपसी बहस बाजी हो गई। जिसको लेकर ये फायरिंग की गई। फायरिंग करने वालों की उम्र 21-22 साल के करीब है, जो बूटा पिंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मौके से एक राउंड खोल बरामद किया गया है।

एएसआई ने कहा कि सीनियर अधिकारियों को मामले संबंधी जानकारी दे दी गई। फिलहाल मामले संबंधी पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई। जल्द ही मामले के बारे खुलासा किया जाएगा।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *