Jalandhar News: पूर्व MLA के भतीजे के कत्ल मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बस्ती दानिशमंदा में पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे विकास का तेजधार हथियार से कत्ल किया गया। आज विकास का अंतिम संस्कार किया गया। इस मामले में पुलिस ने रवि कुमार उर्फ कालू सहित 3 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वहीं अब थाना 5 की पुलिस ने मुख्य आरोपी कालू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना 5 के एसएचओ यादविंदर सिंह राणा के अनुसार हत्या के बाद बस्ती क्षेत्र में छुपने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में आज श्मशानघाट में परिवार का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा था। वहीं मां बार-बार रो-रो-कर बेहोश हो रही थी और लोगों से मां की हालत देखी नहीं जा रही थी। श्मशानघाट में मां का हाल देखकर लोगों की आंखे भी नम हो गई। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने रवि कुमार उर्फ कालू सहित 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

माता ने मीडिया के सामने अपील की है कि जिस तरह कालू ने उसके बेटे का कत्ल किया है। इसी तरह उसका भी कत्ल किया जाना चाहिए। दूसरी ओर लोगों ने बताया घटना स्थल से कालू के 2 फोन गिर गए थे, जिसे लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने बताया कि घटना के बाद 15 मिनट बाद ही कालू फिर से घटना स्थल पर आया और धमकी देते हुए कहने लगा कि मेरे दो फोन जमीन पर गिर गए थे। वह किसी को मिले हैं तो लौटा दें।

वहीं कालू ने सरेआम धमकी दी कि अगर किसी ने उसके खिलाफ गवाही दी तो वह उसे जान से मार डालेगा। इस मामले को लेकर एडीसीपी-2 परमजीत सिंह ने कहा कि देर रात करीब 10 बजे विकास अंगुराल निवासी लसूड़ी मोहल्ला बस्ती दानिशमंदा जालंधर के 3 लड़कों के बीच लड़ाई-झगड़ा होने के दौरान चाकू लगने से उसकी मौत हो गई। इस संबंधी थाना डिवीजन नंबर 5 में एफआई संख्या 183 अध 103(1), 351(3), 3(5) बीएनएस धारा के अधीन मामला दर्ज कर किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *