Jalandhar News: जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव के लिए बुजुर्गों में दिखा उत्साह, देखें वीडियो

जालंधर: जिला परिषद एवं ब्लॉक समिति चुनावों के तहत जालंधर जिले के गांव कंगनीवाल में आज सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो गया। मतदान प्रक्रिया शाम 4 बजे तक जारी रहेगी। चुनाव को लेकर प्रशासन ने पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 2500 पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

मतदान शुरू होने से आधा घंटा पहले ही 84 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि उन्हें वोट डालने को लेकर काफी उत्सुकता थी। बुजुर्ग मतदाता ने कहा कि वोट करेंगे तभी देश का विकास होगा। सभी लोगों को सबसे पहले आकर अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। गांव में सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *