Jalandhar News: हत्यारोपी कालू की रात हवालात में गुजरी, मर्डर के बाद भी बेखौफ खेलता रहा क्रिकेट

जालंधरः भाजपा नेता शीतल अंगुराल के भतीजे विकास का कातिल कालू पुलिस हिरासत में है। जिसकी रात हवालात में गुजरी। जिसने काले रंग की हुडी पहन रखी थी। मामले में पुलिस अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि कालू को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। कालू के साथ इस कत्ल में प्रिंस और करन की भी पहचान हुई है। कालू लसूड़ी मोहल्ला, प्रिंस बस्ती दानिशमंदा और करन दाखलां गांव का रहने वाला है। हत्यारोपी कालू ASI को थप्पड़ मार चुका है। मर्डर के बाद भी वह क्रिकेट खेल रहा था।

12 दिसंबर की रात विकास भी इनके साथ बैठा था। कालू और उसके साथियों ने शराब पी रखी थी। किसी बात को लेकर विकास ने कालू के बाल पकड़े तो दूसरे साथियों ने विकास की छाती में छुरा घोंप दिया। इसके बाद सभी भाग गए। इन तीनों के अलावा भी कुछ और युवक वहां थे। उनकी भी पहचान की जा रही है। लसूड़ी मोहल्ले के एक युवक ने बताया कि कालू जालंधर के एक प्राइवेट कॉलेज का प्रधान है। खुद को AAP से जुड़ा बताता है। कॉलेज प्रधानगी की ही आड़ में कालू ने बस्ती एरिया में नशे का कारोबार शुरू किया।

लोगों ने बताया कि कालू शराब तस्करी के साथ नशीली दवाइयों की भी सप्लाई करता था। कई युवक उसके ग्राहक हैं। कुछ समय पहले ही शिकायत पर बस्ती थाने की पुलिस ने कालू को पकड़ा था। तब कालू एक ASI को थप्पड़ मारकर पुलिस की पकड़ से भाग गया था।

ADCP परमजीत सिंह और थाना-5 के SHO जसविंदर सिंह ने बताया कि करन और प्रिंस को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी हैं। दोनों अभी भागे हुए हैं। इन्हें पकड़ने के लिए शनिवार को भी रेड की गई, लेकिन मिले नहीं। SHO जसविंदर सिंह ने दावा किया कि जल्द ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *