Punjab News: जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों को लेकर कैबिनेट मंत्री कटारूचक का आया बयान, देखें वीडियो

पठानकोटः पूरे पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव हो रहे हैं जिसके लिए मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा कड़े इंतजाम किए गए।

इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने भी अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया और पोलिंग बूथ नंबर 86 पर वोट डाली। मंत्री लाल चंद कटारूचक अपने परिवार के साथ निर्धारित पोलिंग बूथ पर पहुंचे और मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी आस्था जताई।

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि सभी लोगों को अपनी वोट के अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि कई कुर्बानियों के बाद ही हमें वोट डालने का अधिकार मिला है और स्वतंत्रता से अपना नेता चुनने का अधिकार मिला है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि हलका भोआ में शांतिपूर्वक चुनाव हो रहा है। आम आदमी पार्टी के समर्थन पूरे जोश से चुनावों के आखिरी पड़ाव पर लगे हैं। सीएम मान की विकास करने वाली सोच और कई इलाकों में बनाई सड़कों और अन्य कार्यों के चलते लोग काफी खुश है। हलका भोआ में इन्ही विकास कार्यों के चलते आप के उम्मीदवार बड़ी जीत हासिल करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *