Jalandhar News: कबाड़ गोदाम में Blast को लेकर ये वजह आई सामने, देखें वीडियो

जालंधरः शहर के थाना-8 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संतोखपुरा इलाके में स्थित एक कबाड़ के गोदाम में सुबह जोरदार धमाका हो गया था, जिसके चलते हड़कंप मच गया। इस ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव भी पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। मृतक की पहचान संतोखपुरा निवासी शिव मंगल के रूप में हुई थी।

वहीं मामले में अब घायलों ने घटना को लेकर जानकारी दी। घायल राजेंदर ने बताया कि वह काफी समय से कबाड़ गोदाम में काम करते हैं। उनके साथ ही उनका ताये का लड़का काम करता था जो आज सुबह हथोड़े से सिलेंडर को काट रहे थे। इस दौरान उन्हे पता ही नहीं चला कि अचानक आग लग गई। शायद उस सिलेंडर में गैस रह गई थी जिसके चलते हथोड़े की चिंगारी से ब्लास्ट हो गया। घायल राम कुमार ने बताया कि वह गोंडा जिले के रहने वाले हैं और कुछ समय पहले ही यहां कबाड़ के गोदाम में काम करना शुरू किया है। वह कुछ ही दूरी पर काम कर रहे थे कि अचानक ब्लास्ट हो गया जिसके चलते वह घायल हो गए। इस दौरान उनकी बाजू पर चोट लगी है और उन्हें सुनना भी कम हो गया है।

वहीं डॉक्टरों के मुताबिक, घायलों का इलाज चल रहा है। अब घायलों की स्थिति ठीक है और आगे का इलाज जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *