Jalandhar News: स्कूलों में मचा हड़कंप, अब APJ और Mayor word में हुई बच्चों को छुट्टी

जालंधर, ENS: महानगर में दोआबा चौक के पास केएमवी स्कूल की प्रिंसीपल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद स्कूल में बच्चों को छुट्टी कर दी गई। इसके बाद कई स्कूलों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलने पर एसीपी और साइबर क्राइम की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। वहीं सेंट जोसेफ, आईवीवाई वर्ल्ड स्कूल और शिव ज्योति पब्लिक स्कूल, एपीजे और मायर वर्ल्ड स्कूल को भी खाली करवा दिया गया है।

बता दें कि केएमवी स्कूल में बच्चों की छुट्टी को लेकर परिजनों ने बताया कि उन्हें स्कूल से फोन आया और स्कूल की ओर से कहा गया कि बच्चे को स्कूल से वह ले जाए। वहीं अन्य बच्चे के पिता ने कहा कि उन्हें व्हाट्सएप्प पर स्कूल मैनेजमेंट से मैसेज आया है कि इमरजेंसी के कारण स्कूल में छुट्टी कर दी गई है और वह बच्चों को स्कूल से ले जाए। हालांकि स्कूल में 2.30 बजे छुट्टी होती है। वहीं एसीपी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि प्रिंसीपल को ई-मेल आया है और उसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई है।

एसीपी का कहना है कि अन्य स्कूलों में भी मेल मिलने की सूचना मिली है। घटना को लेकर साइबर टीम भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि सेंट जोसेफ और आईवीवाई वर्ल्ड स्कूल को भी धमकी भरा ई-मेल मिला है। हालांकि सेंट जोसेफ में बच्चों को छुट्टी किए जाने को लेकर स्कूल प्रंबंधकों का द्वारा ईमेल मिलने की घटना को इंकार किया जा रहा है। वहीं केएमवी स्कूल में फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। स्थिति पर पुलिस पूरी तरह नजर बनाए हुए है।

इन स्कूलों में भी पुलिस पहुंच गई है। फोन पर जानकारी देते हुए शिव ज्योति की प्रिंसीपल प्रवीण सैली ने बताया कि उनके स्कूल को धमकी भरा कोई ईमेल नहीं मिला है। हालांकि उन्होंने माना स्कूल में पुलिस आई है और स्कूल की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए स्कूल को खाली करवाया जा रहा है। बच्चों के अभिवावकों को बच्चों को ले जाने के लिए मैसेज कर दिए गए है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *