करिश्मा कपूर के साथ शादी करने वाले थे Akshay Khanna, इस वजह से टूटा था दोनों का रिश्ता

Written by

in

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म ‘धुरंधर’ में उनकी धमाकेदार परफॉर्मेंस की हर ओर चर्चा चल रही है। सोशल मीडिया पर एक्टर छाए हुए हैं। इस साल की शुरुआत में वह छावा में बिल्कुल अलग भूमिका में नजर आए थे। अब इंटरनेट पर उन्हीं के बारे में चर्चा हो रही है। इसी बीच एक्टर की पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है। अक्षय ने अभी तक शादी नहीं की है और उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अक्षय अकेले रहकर खुश रहने की बात करते दिख रहे हैं। एक समय में ऐसी अफवाहें थी कि अक्षय करिश्मा कपूर से शादी करने वाले थे लेकिन कुछ कारण से दोनों की शादी नहीं हो पाई।

मां बबीता के कारण नहीं हुई शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 1990 के दशक में एक साथ फोटोशूट करने के बाद करिश्मा और अक्षय में नजदीकियां बढ़ी थी। दोनों का अफेयर भी शुरु हो गया था। उस समय यह भी खबरें थी कि करिश्मा ने अजय देवगन के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया था। अक्षय ने ही उस दौरान करिश्मा को संभाला था। एक्ट्रेस के पिता रणधीर कपूर भी अक्षय के साथ करिश्मा के रिश्ते से खुश थे और उन्होंने अक्षय के पिता विनोद खन्ना को शादी का प्रपोजल भी भेजा था। शादी की बात काफी आगे बढ़ गई थी परंतु खबरों के अनुसार, करिश्मा की मां बबीता कपूर ने बीच में आकर इसको रोक दिया था। उस समय करिश्मा अपने करियर और स्टारडम के शिखर पर थी और उनकी मां नहीं चाहती थी कि वह इन सब पर ध्यान दें। खबरों के अनुसार, उस दौरान करिश्मा भी अक्षय खन्ना के करियर को लेकर श्योर नहीं थी और इसी कारण से दोनों की शादी नहीं हो पाई थी।

संजय कपूर संग हुई करिश्मा की शादी

इसके बाद करिश्मा ने अभिषेक बच्चन के साथ सगाई कर ली। जया बच्चन ने खुद इस बात की अनाउंसमेंट सार्वजनिक तौर पर की थी परंतु किसी कारणों से यह भी रिश्ता टूट गया था। फाइनली करिश्मा ने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी कर ली थी। दोनों के बच्चे हुए परंतु बाद में वो अलग हो गए। साल 2016 में उनका तलाक हो गया। संजय कपूर का निधन इस साल जून में हुआ था। मधुमक्खी निगलने के कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *