बिहार के CM पर भड़की दंगल फेम एक्ट्रेस Zaira Wasim, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

Written by

in

मनोरंजन: दंगल फिल्म की मशहूर एक्ट्रेस जायरा वसीम ने बिहार के सीएम के ऊपर नाराजगी जताई है। एक्ट्रेस ने उनके व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर क्रिटिक पोस्ट शेयर की है। नीतीश कुमार पर यह आरोप लगा है कि उन्होंने नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान एक महिला चिकित्सक के चेहरे से हिजाब हटाने की कोशिश की। जायरा ने कहा कि वो इस घटना से काफी गुस्से में है। अपनी पोस्ट में उन्होंने इस इंसीडेंट पर नाराजगी जाहिर की है। उनका यह कहना है कि किसी महिला की गरिमा और इज्जत कोई खिलौना नहीं है जिससे सार्वजनिक मंच पर ऐसा व्यवहार किया जाए।

नीतीश कुमार को मांगनी चाहिए माफी

जायरा वसीम ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा कि – ‘किसी महिला की गरिमा और शालीनता कोई चीज नहीं है जिससे खेला जाए खासतौर पर सार्वजनिक मंच पर एक मुस्लिम महिला होने के नाते किसी दूसरी महिला का नकाब इतनी आसानी से खींचते देखना और वो भी मुस्कुराते हुए बहुत गुस्सा दिलाने वाला था। सत्ता किसी की सीमाएं तोड़ने की इजाजत नहीं देती। नीतीश कुमार को उस महिला से बिना शर्त के माफी मांगनी चाहिए’।

ये है पूरा मामला

यह मामला पटना का है। एक कार्यक्रम के दौरान नव नियुक्त आयुष डॉक्टर को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा था। जब नुसरत परवीन नाम की डॉक्टर जो हिजाब पहने हुए थी मंच पर आई। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने हैरानी जताते हुए कहा कि – ‘ये क्या है’। इसके बाद उन्होंने मंच से झुककर उनका हिजाब नीचे खींच दिया। ये सारी घटना कैमरे में कैद हो गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसा बताया जाता है कि घटना के बाद हिजाब वाली महिला घबरा गई। मौके पर मौजूद एक अधिकारी तुरंत उन्हें वहां से ले गया। वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस दौरान नीतीश कुमार को रोकने की कोशिश भी करते हुए नजर आए।

फिल्मों से दूर है जायरा

जायरा के करियर की यदि बात करें तो साल 2019 में फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में वह आखिरी बार दिखी थी। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। उनका कहना था कि ये पेशा उनके धार्मिक विश्वास से मेल नहीं खाता। जायरा ने आमिर खान स्टारर फिल्म ‘दंगल’ के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली थी। आज भी फैंस उन्हें दंगल गर्ल के तौर पर जानते हैं। अक्टूबर 2025 में उन्होंने एक प्राइवेट सेरेमनी में निकाह कर लिया था।    

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *