Jalandhar News: कॉलेज की प्रधानगी को लेकर पंप के बाहर गोलियां चलने की Live वीडियो आई सामने, मची भगदड़

जालंधर, ENS: कॉलेज की प्रधानगी को लेकर पेट्रोल पंप के बाहर गोलियां चली। इस घटना की लाइव वीडियों भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि पंप के बाहर गोलियां चलने के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। घटना के दौरान पंप के बाहर भारी संख्या में नौजवान मौजूद थे। इस दौरान गाड़ी का शीशा खोलकर नौजवान ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसके बाद दूसरे पक्ष के नौजवान गाड़ी से निकलकर पैदल भागने लग गए। इस दौरान पंप पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग की घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना में एक व्यक्ति की छाती में गोली लगी है, जबकि दूसरे के कंधे में गोली लगी है। दोनों घायलों को इलाज के लिए जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना को लेकर पंप कर्मियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार पंप परिसर में करीब 10 से 15 राउंड फायर किए गए। लोगों के अनुसार 2 कारों में सवार होकर एक गुट पहुंचा और फायरिंग करते फरार हो गए। सूचना मिलने पर अलावलपुर पुलिस, आदमपुर थाने की पुलिस और डीएसपी करतारपुर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। घटना के दौरान पंप के दफ्तर में मौजूद कर्मचारी और पंप मालिक भोजन कर रहे थे, जिसके कारण उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पुलिस ने पंप कार्यालय से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *