Punjab News: यूनिवर्सिटी की बस और ट्रक की टक्कर में वाहन के उड़े परखच्चे, छात्र सहित स्टाफ सदस्य घायल

Written by

in

श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब में घने कोहरे के कारण सड़क हादसों की घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। आज सुबह जालंधर पीएपी चौक के पास ट्रक और 2 बसों की टक्कर होने की घटना सामने आई थी। वहीं अब गिद्दड़बाहा- मलोट नेशनल हाईवे पर गांव थेहड़ी के पास बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के स्टाफ व छात्रों को ले जा रही बस की रोड किनारे खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में ड्राइवर सहित स्टाफ के सदस्य और छात्र घायल हो गए।

घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं घटना में बस के परखच्चे उड़ गए। लोगों के अनुसार घनी धुंध के चलते दृश्यता शून्य थी। जिसके चलते रोड किनारे खड़ा ट्रक ड्राइवर को दिखाई नहीं दिया। हादसे में बस ड्राइवर और लाइब्रेरियन स्टाफ के सदस्य सहित कुछ छात्र घायल हुए हैं। घायलों को मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा बस को सड़क से हटाने का काम किया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *