Jalandhar News: इस इलाके में भारी हंगामा, महिला और लक्खो ने लगाए एक-दूसरे पर गंभीर आरोप, देखें Live

जालंधर, ENS: भार्गव कैंप के टाहली वाले चौक पर भारी हंगामा देखने को मिला। जहां शिवसेना नेता की चेयरमैन महिला ने लक्खो के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया जा रहा है। महिला ने आरोप लगाया है कि लक्खो पर पुरानी रंजिश के चलते उस पर देह व्यापार सहित कई गंभीर आरोप लगा रहा है। काफी देर तक चले हंगामे के बाद एक घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां महिला ने कहाकि लक्खो उन्हें धंधा करने के सबूत दें नहीं तो वह थाने के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगी। महिला ने व्यक्ति पर नशा तस्करी के आरोप लगाए है।

महिला का आरोप है कि उसके भाई पर 2019 में तेजधार हथियारों से हमला हुआ था और उस घटना में व्यक्ति पर मामला दर्ज हुआ था और उसी की वह रंजिश निकाल रहा है। वहीं दूसरी ओर लक्खो नामक व्यक्ति ने कहाकि वह उसने कोई धंधा करने के महिला पर आरोप नहीं लगाए है। लक्खो ने आरोप लगाए है कि महिला द्वारा पर्चा दर्ज करने के बाद वह पैसे लेकर समझौता कर लेती है। लक्खों ने कहा कि महिला ने 3 दिन पहले एक वीडियो जारी के उसकी छवि को खराब करने की कोशिश की है।

लक्खों ने एक पत्र दिखाते हुए कहा कि महिला ने छेड़छाड़ के मामले में पर्चा दर्ज किया था और बाद में पैसे लेकर समझौता कर लिया। इस दौरान उसके पास कई सबूत मौजूद है। इस घटना को लेकर भार्गव कैंप में भारी हंगामा हो रहा है। लक्खों ने प्रशासन से दोनों ओर से जांच करके बनती कार्रवाई करने की अपील की है। लक्खों ने कहाकि उसका कोरियर का काम है और उसके पास तो पहले से गाड़ियां है।

लेकिन महिला के काम की जांच करे और पता करे कि उनके पास गाड़ियां कहां से आई है। वहीं महिला पर धंधा करने के मामले में लक्खों ने कहा कि उसने कोई उस पर आरोप लगाए है। जबकि लक्खों की मां ने कहा कि महिला ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसको लेकर अब विवाद बढ़ गया है। लक्खों ने महिला को जल्द नोटिस भेजने का दावा किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *