Jalandhar News: थाने में जमकर हंगामा, पुलिस के सामने महिलाओं में हुई हाथापाई, देखें Live

जालंधर, ENS: भार्गव कैंप के टाहली वाले चौक पर भारी हंगामा देखने को मिला। जहां शिवसेना नेता की चेयरमैन महिला ने लक्खो के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद दोनों पक्ष थाना भार्गव कैंप पहुंच गए। इस दौरान थाने में महिलाओं में हाथापाई हो गई। जहां महिला को धक्के मारे गए और पुलिस के सामने एक-दूसरे पर महिलाओं ने थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान थाने के बाहर हालात तनावपूर्ण हो गए है।

इस दौरान माहौल तनावपूर्ण होने पर थाने के गेट बंद कर दिए गए। लक्खोवाल की मां ने कहा कि बंटी की पत्नी व शिवसेना नेत्री ने महिला को थप्पड़ मार दिया। इस दौरान व्यक्ति ने कहा कि महिलाओं को आगे कर रहे है। पुलिस के सामने धक्केशाही की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि घटना को लेकर तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई, लेकिन उसके बावजूद पुलिस कर्मी हाथापाई होने से मना कर रहे है। जिसके बाद जांच अधिकारी ने इस मामले में बयान से गुरेज करते हुए कहा कि शिकायत करने वाले 2 ही व्यक्ति अंदर आए और बाकी सभी थाने से बाहर चले जाए।

मोहल्ला निवासियों का आरोप है कि पुलिस बंटी की पत्नी को थाने के अंदर ले गई, जबकि उन्हें थाने के बाहर खड़ा कर दिया है। आरोप है कि पुलिस बताए कि किसकी शह पर थाने के अंदर उनके साथ हाथापाई की गई है। लक्खोवाल की मां ने कहा कि उनके पक्ष में सारा मोहल्ला थाने आया है। लेकिन भारी संख्या में लोगों की मौजदूगी में थाने में महिलाओं में हाथापाई होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। ऐसे में देखना यह है कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है। बता दें कि महिला ने लक्खों पर नशा तस्करी करने के आरोप लगाए है। वहीं लक्खोवाल ने महिला पर छेड़छाड़ करके लोगों से समझौता करने के आरोप लगाए है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *