Jalandhar News: पाकिस्तान में गिरफ्तार शरणदीप को लेकर मां का रो-रो-कर हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

जालंधर(ens) : शाहकोट के गांव भोयपुर का शरणदीप एक माह पहले लापता युवक सीमा पार पाकिस्तान में पहुंच गया था, जहां उसे पाकिस्तान के कसूर सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया था परिवार में उसकी गिरफ्तारी का पता चलने के बाद मां का रो रो बुरा हाल है। माँ ने रोते हुए कहा कि उसका बेटा उसे भारत में आ जाए और सरकार उसकी मदद करे यह कहते हुए उसकी आँखों से आँसू निकलने से शुरू हो गए, उसके बाद परिवार ने उसे साहस दिया और चुप करवाया।

पति सतनाम सिंह ने बताया कि उसका बेटा शरणदीप बुरी संगत में पड़ गया और 2 नवंबर को दोस्त मंदीप के साथ चला गया और मंदीप उसे तरनतारन बॉर्डर पहुंच गया। जिसके बाद मंदीप जब घर आया और उसे पिता ने पूछा कि बेटा शरणदीप घर नहीं आया और मंदीप कहने लगा कि वह शरणदीप को शाहकोट में छोड़ गया था। मंदीप ने बेटे को पाक छोड़ने के 5 दिन बाद बताया कि वह उसे तरनतारन बॉर्डर पर छोड़कर आया था। वह वहां पहुँचे लेकिन बेटे का कोई सुराग नहीं मिला और बीते दिन पता चला कि वह सीमा पार पाकिस्तान में पहुंच गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *