Home National आदमखोर भेड़िए का Encounter, अब तक 13 लोगों की जा चुकी जान

आदमखोर भेड़िए का Encounter, अब तक 13 लोगों की जा चुकी जान

0
आदमखोर भेड़िए का Encounter, अब तक 13 लोगों की जा चुकी जान

उत्तर प्रदेशः वन विभाग की टीम के हाथ एक और सफलता हाथ लगी है। एक और आदमखोर भेड़िए को शार्प शूटरों ने मार गिराया है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वहीं, डीएफओ का कहना है इससे ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। टीम अन्य भेड़ियों की तलाश भी कर रही है। जल्द ही उन्हें भी ट्रेस किया जाएगा। भेड़िए के शव को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय लाया गया है।

डॉक्टरों का पैनल शव का आज पोस्टमार्टम करेगी। रेंजर ओंकार यादव और उनकी टीम भिरगू पुरवा ग्राम के पास गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें भेड़िया दिखाई दिया। टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल न होने पर शूटर ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

कैसरगंज इलाके में सितंबर से दिसंबर माह के बीच आदमखोर भेड़ियों के हमलों में 11 मासूमों सहित कुल 13 लोग मौत के शिकार हो चुके हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर वन विभाग लगातार अभियान चला रहा है। मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिए थे कि भेड़ियों को पकड़ने में सफलता न मिले तो उन्हें शूट किया जाएगा। अभियान के तहत अब तक कुल 9 भेड़िए मारे जा चुके हैं और अभियान जारी है।

प्रभागीय वनाधिकारी सुंदरेशा ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान भेड़िया आबादी की ओर बढ़ रहा था, इसलिए उसे गोली मारी गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भेड़िये का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here