Home Haryana Live-in Partner ने महिला से किया Rape, रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगे 1 लाख रुपए

Live-in Partner ने महिला से किया Rape, रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगे 1 लाख रुपए

0
Live-in Partner ने महिला से किया Rape, रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगे 1 लाख रुपए

यमुनानगरः शहर में इंदौर की महिला द्वारा लिव-इन पार्टनर पर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि बच्चा होने के बाद आरोपी ने उसे घर से निकाल दिया। वहीं, रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख रुपए और जेवर भी ठग लिए। यमुनानगर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी देते यमुनानगर के जड़ोदा गेट के पास रहने वाली महिला ने जगाधरी सिटी थाना पुलिस को शिकायत में बताया कि वह मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली है। उसके ससुर यमुनानगर में रेलवे में नौकरी करते हैं। शादी के कुछ समय बाद उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद उसकी मुलाकात इंदौर की महिला विनीता जैसवाल से हुई जिसने उन्हें रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर इंदौर के ही मुकेश से मिलवाया।

महिला के अनुसार, रेलवे कॉलोनी, इंदौर निवासी मुकेश ने उसे रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 1 लाख रुपए और सोने-चांदी के कुछ जेवर ले लिए। मुकेश ने उसका आधार कार्ड, फोटो ले लिए और कुछ अंग्रेजी लिखे कागजों पर साइन भी करवाए। इसके बाद मुकेश ने महिला को दिसंबर 2023 में इंदौर बुलाया, जहां विनीता पहले से मौजूद थी। विनीता ने उसे चाय पिलाई, जिससे वह बेहोश हो गई। होश में आने पर उसने खुद को निर्वस्त्र पाया। महिला के अनुसार, इसका विरोध करने पर मुकेश उसे अपने पास रखने की बात कहने लगा। इसके बाद उसने उसे इंदौर में किराए का मकान दिया। वहां आकर आरोपी कई बार रेप करता रहा। महिला के मुताबिक, 8 सितंबर 2024 को उसने एक बच्चे को जन्म दिया।

इसके बाद दिसंबर में मुकेश उसे यमुनानगर ले आया, यहां किराए का मकान दिलवाया। हर 20-25 दिन में वहां आकर घर खर्च देता रहा और बच्चे रखने का आश्वासन दिया। इसके बाद मुकेश ने उसकी अनदेखी शुरू कर दी। यमुनानगर आना भी बंद कर दिया और किसी घर खर्च देने से भी इनकार करने लगा। वहीं रेलवे में नौकरी दिलाने से भी मना करने लगा। महिला ने कहा कि इसके बाद आरोपी उसे और बच्चे को जान से मारने की धमकी देने लगा। वहीं उसके पहले से ही एक लड़की और 2 लड़के हैं।

जगाधरी सिटी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here