Parineeti-Raghav ने बेटे नीर के साथ मनाया पहला Christmas, शेयर किया खास Video

Written by

in

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इस समय अपना मदरहुड पीरियड एंजॉय कर रही हैं। परिणीति इन दिनों अपना सारा समय बेटे नीर के साथ स्पेंड कर रही हैं। अब इसी बीच एक्ट्रेस ने क्रिसमस का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया है। परिणीति ने पति राघव चड्ढा और बेटे नीर के साथ इस खास दिन को बहुत ही सिंपल और प्यार भरे अंदाज में मनाया। इससे जुड़ा एक प्यारा सा वीडियो परिणीति ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।

बेटे नीर के साथ मनाया क्रिसमस

परिणीति चोपड़ा ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में उन्होंने राघव चड्ढा के साथ अपने खास क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है। इस वीडियो में पहली बार उनके बेटे नीर का नाम भी दिखा है। फैंस परिणीति के बेटे का नाम देखकर काफी खुश हो गए हैं। वीडियो की शुरुआत में परिणीति और राघव एक-दूसरे को पेपरमिंट चॉकलेट खिलाते हुए दिखते हैं। इस दौरान दोनों ही कैजुअल और कंफर्टेबल लुक में नजर आए। वीडियो में सजी हुए क्रिसमस ट्री, जलती हुई मोमबत्तियां, खाने की प्लेट्स भी नजर आई जो कि फैंस को काफी अच्छी लगी।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by @parineetichopra

वीडियो के साथ लिखा मजेदार कैप्शन

इस पूरे वीडियो में फैंस को सबसे अच्छी चीज जुराब का जोड़ा लगा। इस जोड़े पर नीर का नाम लिखा था। वीडियो के साथ परिणीति कैप्शन लिखा कि – ‘पेपरमिंट चॉकलेट और चीज फोंड्यू वाली क्रिसमस। आपको पता है कि मैंने यह रील तब बनाई है जब यह इतनी बुरी तरह से एडिट की गई है’।

2023 में की थी परिणीति ने शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर 2023 को आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी की थी। कपल ने साल 2025 में बेटे नीर का स्वागत किया। एक महीने बाद दोनों ने एक साथ पोस्ट शेयर करके फैंस को बेटे नीर का नाम और मतलब बताया। बेटे के बाद से ही परिणीति ज्यादातर पब्लिक इवेंट्स से दूर है। वह अपना सारा समय बेटे के साथ बिताती हुई दिख रही हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *