Home Punjab>Amritsar Punjab News: आप पार्टी के सरपंच को गोलियां मारने की CCTV फुटेज आई सामने

Punjab News: आप पार्टी के सरपंच को गोलियां मारने की CCTV फुटेज आई सामने

0
Punjab News: आप पार्टी के सरपंच को गोलियां मारने की CCTV फुटेज आई सामने

अमृतसरः तरनतारन जिले के वल्टोहा गांव के रहने वाले आप पार्टी के सरपंच जरमल सिंह की बीते दिन शादी समारोह में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हथियारों से लेस दो युवकों ने यह खौफनाक वारदात उस समय अंजाम दी गई, जब सरपंच एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मैरी गोल्ड रिजॉर्ट में पहुंचे थे और मेहमानों के साथ टेबल पर बैठकर खाना खा रहे थे। अचानक हुए इस हमले ने पूरे समारोह को दहशत में डाल दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखता है कि पीली पगड़ी पहने सरपंच टेबल पर बैठकर खाना खा रहे होते हैं।

उसी समय ब्लैक हुड्डी पहना हुआ पहला शूटर पीछे से उनके पास पहुंचता है और उनके सिर में गोली मार देता है। इसके तुरंत बाद पीछे खड़ा दूसरा हमलावर भी फायरिंग करता है। वीडियो में दोनों हमलावरों का बेखौफ होकर पिस्टल निकालना और गोली चलाना साफ नजर आता है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने हमलावरों की पूरी प्लानिंग समझी है। खास बात यह है कि पैलेस के बाहर खड़े एक शूटर के कान पर मोबाइल फोन लगा हुआ दिखाई देता है। इससे पुलिस को आशंका है कि कोई मैरिज पैलेस में मौजूद व्यक्ति उन्हें लगातार जानकारी दे रहा था।

यही वजह है कि हमलावर धीरे-धीरे कई टेबल्स पर बैठे मेहमानों के बीच से होते हुए जरमल सिंह तक पहुंचे और पिस्टल निकालकर पीछे से गोली मार दी। पुलिस का यह भी मानना है कि शूटर पेशेवर थे। हालांकि वारदात के कुछ घंटे बाद ही गैंगस्टर गैंगस्टर डोनी बल और प्रभ दासुवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर सरपंच की हत्या की जिम्मेदारी ली। मगर, पुलिस अभी भी कई एंगल पर अपनी जांच कर रही है। यह एंगल भी देखा जा रहा है कि कहीं किसी ने गैंगस्टर के सहारे अपनी कोई रंजिश तो नहीं निकाली।

इस शादी समारोह में आप विधायक सरवन सिंह धुन भी मौजूद थे। वारदात के बाद विधायक ने मीडिया को बताया कि सरपंच उनसे मिले थे। यह वक्त वह था, जब विधायक शगुन देने जा रहे थे। उस वक्त सरपंच भी वहां थे। दोनों ने एकदूसरे का हालचाल भी जाना था। उस वक्त विधायक के अलावा सरपंच की सिक्योरिटी भी साथ थी। मगर, विधायक से अलग होने के बाद सरपंच मेहमानों के बीच जाकर टेबल पर खाना खाने लगे। शायद उस वक्त उनकी सिक्योरिटी में लगे लोग भी वहां से हट गए होंगे। इसी का इंतजार दोनों बदमाश कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here