Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Highway पर चल रही कार ट्रक में टकराई, बाल बाल बचा चालक, देखें वीडियो

Jalandhar News: Highway पर चल रही कार ट्रक में टकराई, बाल बाल बचा चालक, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: Highway पर चल रही कार ट्रक में टकराई, बाल बाल बचा चालक, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: अमृतसर हाईवे पर लंबा पिंड चौक के पास ट्रक की साइड के बाद अनियंत्रित कार ट्रक में टकराने के बाद बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के दौरान कार चालक बाल बाल बच गया। टक्कर के कार चालक और ट्रक चालक के बीच हंगामा हो गया और राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसकी सूचना राहगीरों ने थाना रामामंडी की पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।

अमृतसर का रहने वाला बलविंदर सिंह कार ने बताया कि वह खन्ने जा रहा था कि उसी दौरान जब लम्मा पिंड चौक के पास पहुंचा तो आगे चल रहे ट्रक ने उसे साइड मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर ट्रक में टकरा गई। उस दौरान टक्कर के बाद बेकाबू होकर कार डिवाइडर पर चढ़ गई।

गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिस कारण कार डिवाइडर के बीच ही रुक गई, जिसकी सूचना राहगीरों ने थाना रामामंडी की पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना रामा मंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here