दमकल विभाग के अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि विनय नगर फैक्ट्री में आग लगी है, जिसके बाद वह टीम सहित मौके पर पहुंचे और दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन सामान जरूर जलकर राख हुआ, जिसकी कीमत नहीं मालिक ही बता सकते है। इस संबंध में फैक्ट्री मालिक से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने पक्ष देने से मना कर दिया।रबड़ फैक्ट्री में शा*र्ट स*र्किट से लगी भीषण आ*ग #FactoryFire #ShortCircuit #MassiveBlaze#FireIncident pic.twitter.com/zhkoFinasz
— Encounter India (@Encounter_India) January 5, 2026