फिल्म धुरंधर के फैन हुए Karan Johar, खूब की तारीफ, बोले – ‘मैं बहुत इंप्रेस हुआ’

Written by

in

नई दिल्ली : आदित्य धार के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आए दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1000 करोड़ के पार चला गया है। अब वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने 700 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। अब इस फिल्म पर निर्माता करण जौहर ने रिएक्शन दिया है।

कहानी के तरीके से बहुत इंप्रेस हुआ

करण जौहर ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान कहा कि – ‘मैंने एक फिल्म प्रोड्यूस की और फिर 5 दिसंबर को धुरंधर रिलीज हुई और मैं उसे देखकर हैरान रह गया। मुझे लगा कि फिल्म मेकर के तौर पर मेरा अपना काम उसके मुकाबले लिमिटेड है। बैकग्राउंड म्यूजिक के इस्तेमाल और कहानी कहने के तरीके से मैं बहुत इम्प्रेस हुआ’।

फिल्म की कहानी बहुत यूनिक थी

करण जौहर ने आगे कहा कि – ‘मुझे लगा कि फिल्म यूनिक थी और मैं सबकी राय की इज्जत करता हूं। धुरंधर के बारे में मुझे जो सबसे ज्यादा पसंद आया वह यह था कि डायरेक्टर सेल्फ-कॉन्शियस नहीं लग रहा था या ऐसा नहीं लग रहा था कि वह दिखावा करने की कोशिश कर रहा है। कहानी कहने का तरीका बहुत ही स्मूद था और फ्रेम्स को बिना ज्यादा सोचे-समझे खूबसूरती से शूट किया गया था’। अंत में करण जौहर ने कहा कि – ‘धुरंधर देखने के बाद मुझे एक फिल्म मेकर के तौर पर अपनी काबिलियत पर सवाल उठाने पड़े जो मेरे लिए हमेशा अच्छी बात है। मैंने साल की शुरुआत सैयारा पसंद करते हुए की और खत्म धुरंधर को पसंद करते हुए किया। मुझे फिल्म लोका भी बहुत पसंद आई’।

करण जौहर की फिल्म नहीं कर पाई अच्छी कमाई

करण जौहर की यह स्टेटमेंट उस समय सामने आई है जब बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ काफी अच्छी चल रही है। वहीं धर्मा प्रोड्क्शन के बैनर में बनी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का बुरा हाल हुआ है। इस फिल्म की कमाई 5 दिनों में सिर्फ 23 करोड़ ही हो पाई है वहीं 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर ने 24वें दिन में 22 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया है। बता दें कि आदित्य धर की डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर.माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे बड़े-बड़े एक्टर्स अहम किरदारों में हैं। फिल्म 2025 की सबसे सफल फिल्मों में से एक बन गई है। दमदार कहानी और तकनीकी पहलुओं के लिए खूब चर्चा में भी है। देश के कई बड़े फिल्म मेकर्स ने इस मूवी की तारीफ की है।    

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *