Home National कपड़ा Factory में 2 मजदूरों की मौत, प्रबंधकों पर लापरवाही के लगे आरोप, कर्मियों ने किया हंगामा

कपड़ा Factory में 2 मजदूरों की मौत, प्रबंधकों पर लापरवाही के लगे आरोप, कर्मियों ने किया हंगामा

0
कपड़ा Factory में 2 मजदूरों की मौत, प्रबंधकों पर लापरवाही के लगे आरोप, कर्मियों ने किया हंगामा

भीलवाड़ाः शहर की सीताराम डेनिम कपड़ा फैक्ट्री में 2 मजदूरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दोनों मजदूर बॉयलर क्षेत्र में कार्यरत थे। बुधवार सुबह करीब 8 बजे दोनों बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रारंभिक जांच में बॉयलर से निकलने वाली जहरीली गैस से दम घुटने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मौत का सही कारण पता नहीं चला है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दूसरे मजदूरों ने फैक्ट्री प्रबंधकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल और पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन करते मजदूर और मौके पर पहुंची पुलिस।
प्रदर्शन करते मजदूर और मौके पर पहुंची पुलिस।

जानकारी मुताबिक, गजानंद गाडरी (25) पुत्र रामचंद्र निवासी जिंद्रास आसींद और कमलेश गुर्जर (24) पुत्र जीवराज गुर्जर निवासी नानोड़ी 6 महीने से फैक्ट्री में काम कर रहे थे। दोनों की बॉयलर साइट पर ड्यूटी थी। दोनों को आज सुबह अन्य कर्मचारियों ने अचेत अवस्था में जमीन पर पड़े देखा। एम्बुलेंस से दोनों को महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रायला थाना प्रभारी मूलचंद ने बताया कि रायसिंहपुरा स्थित सीताराम डेनिम फैक्ट्री में दो मजदूरों की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे। दोनों के शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया है। परिजनों और मजदूरों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी। फैक्ट्री के बहुत से मजदूर महात्मा गांधी अस्पताल के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे। मजदूरों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही के कारण बॉयलर से गैस का रिसाव हुआ, जिससे दोनों मजदूरों की जान गई। मजदूर उचित मुआवजे और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। तीन थानों प्रतापनगर, रायला और मांडल की पुलिस फैक्ट्री परिसर और अस्पताल, दोनों जगह मौजूद है। लोगों को समझाया जा रहा है। जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here