जल्द करेगी शादी
इंस्टाग्राम पर भी फैंस को श्रद्धा कपूर की रिलेशनशिप को लेकर कई हिंट मिल गए हैं। ऐसे में अब फैंस बेसब्री से यह जानना चाहते हैं कि दोनों की लव स्टोरी शादी तक कब पहुंचेगी हालांकि शादी से जुड़े सवाल का जवाब देकर श्रद्धा कपूर ने खुद ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। उनके हाजिर जवाब के चलते अब शादी वाले टॉपिक को और भी हवा मिल गई है। ऐसे में कई फैंस का कहना है कि श्रद्धा जल्द शादी के बंधन में बंध सकती हैं।‘मैं शादी करुंगी’
एक्ट्रेस की शादी की अटकलें उस समय शुरु हुई जब उन्होंने अपने ज्वेलरी ब्रांड पल्मोनास को प्रमोट करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में वह खूबसूरत ज्वेलरी पहनकर नजर आ रही थी। पोस्ट पर फैंस ने कई सारे कमेंट्स किए। एक फैंस ने पूछा – ‘शादी कब करोगी, श्रद्धा कपूर जी’? फैन के सवाल का जवाब देते हुए श्रद्धा कपूर ने लिखा कि – ‘मैं करुंगी शादी करुंगी’।