Jalandhar News: घर के बाहर खड़ी कार के चारों टायर लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला ग्रीन एवेन्यू से सामने आया है, जहां घर के बाहर खड़ी गाड़ी के टायर लेकर चोर फरार हो गए। घटना के बारे में कार मालिक को सुबह पता चला। मामले की जानकारी देते हुए कार मालिक अजय कुमार ने बताया कि वह फोटोग्राफी का काम करता है और जब वह सुबह काम पर जाने के लिए घर से निकला तो देखा कि गाड़ी के चारों टायर गायब थे।

जिसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई सुखदेव सिंह मामले की जांच में जुट गए। जांच अधिकारी का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। पीड़ित के बयानों पर मामला दर्ज किया जा रहा है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आप पार्टी के नेता सहोता ने बताया कि आज सुबह देखा कि गाड़ी के चारों टायर लेकर चोर फरार हो गए। सहोता ने कहा कि पीड़ित कुछ दिन पहले ही इलाके में आए है, उन्होंने नया मकान खरीदा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ऋतु ने कहा कि उनका बेटा फोटग्राफर है, जिसके चलते वह देर रात शादियों के प्रोग्राम को लेकर देर रात घर आता है।

देर रात 1 बजे वह घर आया और आज सुबह जब वह दोबारा काम पर जाने लगा तो देखा कि गाड़ी के चारों टायर गायब थे। पीड़ित के अनुसार चोरों ने घटना को अंजाम अल सुबह 3.45 बजे दिया है। वहीं जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे है। उन्होंने कहा कि गली में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे है। उन्हें अजय कुमार ने शिकायत दी है, जिसके चलते उनके द्वारा मामले आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *