Jalandhar News: कार और ऑटो की टक्कर में 2 की मौत, 5 घायल

जालंधर : थाना मकसूदां के अधीन आते गांव रायपुर अड्डा के समीप कार और ऑटो की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं घटना में 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। जानकारी अनुसार तेज रफ्तार इनोवा कार ने आटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसके बाद आटो रिक्शा अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराया।

हादसा इतना भयानक था कि 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं घटना की सूचना थाना मकसूदां की पुलिस तथा सड़क सुरक्षा फोर्स को दी गई तथा ए.एस.आई. सतनाम सिंह मौके पर पहुंचे। फिलहाल मृतकों तथा घायलों की पहचान नहीं हो पाई। वहीं मौके पर थाना मकसूदां के एस.एच.ओ. भी पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचे हैं तथा छानबीन जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *