Jalandhar News: घर को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख के गहने और 75 हजार की नगदी लेकर चोर फरार

जालंधर, ENS: चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं फिल्लौर तहसील के गांव रामगढ़ स्थित मोहल्ला बावियां में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। जहां चोर घर से भारी मात्रा में नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान परिवार शादी में गया हुआ था।

मामले की जानकारी देते हुए घर के मालिक जसविंदर सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ विवाह में शामिल होने बाहर गए थे। जब वह घर वापिस लौटे, तो घर के मेन दरवाजे का ताला टूटा था। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी से 5 लाख रुपए के सोने के गहने और 75 हजार रुपए कैश चोरी कर ली।

वहीं, फिल्लौर थाने से ड्यूटी ऑफिसर रविंदर सिंह और जसविंदर सिंह ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लेकर सबूत जुटाए हैं। चोरों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *