Home Punjab>Firozpur Punjab News: लूटपाट गिरोह का पर्दाफाश, 2 चोर सोने के गहने और नकदी के साथ काबू, देखें वीडियो

Punjab News: लूटपाट गिरोह का पर्दाफाश, 2 चोर सोने के गहने और नकदी के साथ काबू, देखें वीडियो

0
Punjab News: लूटपाट गिरोह का पर्दाफाश, 2 चोर सोने के गहने और नकदी के साथ काबू, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिला पुलिस की बदमाशों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को उस समय बड़ी कामयाबी मिली, जब लूटपाट और चोरी करने वाले गैंग के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पुलिस ने सोने के गहने और नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी देते DSP सुखविंदर सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर को एक परिवार बस्ती भट्टियां वाली में माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने गया था, तभी चोर उनके घर में घुसे और घर में पड़ा सोना और कैश लेकर मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को मामले की सूचना दी थी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों चोरों की तलाश शुरू की। अलग-अलग जगहों पर रेड करके और गुप्त सूत्रों के आधार पर 2 चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनसे सोना और करीब डेढ़ लाख रुपये कैश भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया है कि वे एक और घटना में शामिल थे, जिसमें एक व्यक्ति से रास्ते में लूटपाट हुई थी। वहीं पुलिस ने मामले में आरोपियों की रिमांड के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है, ताकि उनके अन्य साथियों को भी काबू किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here