Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: MLA Pargat Singh के खिलाफ प्रदर्शन में आप और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई तीखी नोंकझोंक, भारी हंगामा, देखें वीडियो

Jalandhar News: MLA Pargat Singh के खिलाफ प्रदर्शन में आप और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई तीखी नोंकझोंक, भारी हंगामा, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: MLA Pargat Singh के खिलाफ प्रदर्शन में आप और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई तीखी नोंकझोंक, भारी हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर: दिल्ली विधानसभा में आप विधायक आतिशी को लेकर भाजपा द्वारा गुरुओं के अपमान करने का आरोप लगाया जा रहा है। इस मामले को लेकर इकबाल सिंह की शिकायत पर एक एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि इस मामले में कांग्रेस विधायक परगट सिंह, सुखपाल खैरा सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसी को लेकर आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस विधायक परगट सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है।

इस प्रदर्शन के दौरान आप और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में तीखी नोंकझोंक देखने को मिली है। इसकी वीडियो भी सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है कि आप और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की हो रही है। दोनों के बीच नोकझोक को लेकर मौके पर मौजूद पुलिस द्वारा हस्ताक्षेप किया गया और मामले को शांत करवाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here